सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Jan 31, 2026 - 20:21
Jan 31, 2026 - 20:50
 0  23
सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

मुख्य अतिथि ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रयासों की जमकर सराहना की 

न्यूज सेतु डेस्क कुशीनगर।

पडरौना तहसील क्षेत्र के साड़ी खुर्द जानकीनगर स्थित सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, नृत्य, नाटक और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण तालियों की गूंज से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिक्षण संस्थानों की स्थापना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सहोदरा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाएगा और यहां के विद्यार्थी देश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अवंतिका और आदित्य ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या नीलम जायसवाल, सेक्रेटरी अभय प्रताप उर्फ सोनू सिंह, को-ऑर्डिनेटर शैलेश यादव के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। जिनमें अमित सर, सुधा राय, सुप्रभा, प्रीति, अमृता सिंह, अल्मिना, गुलिस्ता, श्रेयांशी, पुष्पा, नीरज मैम, स्नेहलता, अंशु मैम, खुशबू, आकांक्षा, खुशी, अंजलि मैम, अनुष्का सिंह, श्वेता, संचिता, आकांक्षा, पवन राय, परीक्षित प्रणय, राजन मधेशिया, धीरेन्द्र सिंह, अब्दुल सर और आदित्य सर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

दी

विशिष्ट अतिथि के रूप में शेषनाथ सिंह एवं उमाशंकर तिवारी मंचासीन रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

आफताब आलम अंसारी एडिटर इन चीफ न्यूज सेतु