अवैध देह व्यापार में लिप्त 5 युवक और एक युवती गिरफ्तार

कसया पुलिस ने अवैध देह व्यापार का किया भंडाफोड़ ➡️ 05 युवक व 01 युवती गिरफ्तार ➡️ कार, 2 बाइक, 8 मोबाइल, ₹1020 नकद व आपत्तिजनक सामग्री बरामद ➡️ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ➡️ थाना कसया में धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

Oct 23, 2025 - 08:31
 0  98
अवैध देह व्यापार में लिप्त 5 युवक और एक युवती गिरफ्तार

अवैध देह व्यापार में लिप्त 6 गिरफ्तार, कार-मोटर साइकिल व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

कुशीनगर।

जिले की कसया पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार में लिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पाँच युवक और एक युवती शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, आठ एंड्रायड मोबाइल, ₹1020 नकद, आपत्तिजनक टैबलेट, बीयर की बोतलें और सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर थाना कसया पुलिस ने छापेमारी कर यह सफलता हासिल की।

मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 0691/2025, धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, सुजीत पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, महिला आरक्षी शिवानी व शैलजा तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश चौबे, ज्ञान प्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

आफताब आलम अंसारी एडिटर इन चीफ न्यूज सेतु