इंडियन होण्डा शोरूम का पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया भव्य उद्घाटन

Feb 15, 2026 - 21:05
Feb 15, 2026 - 21:19
 0  35
इंडियन होण्डा शोरूम का पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया भव्य उद्घाटन
इंडियन होण्डा शोरूम का पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया भव्य उद्घाटन

इंडियन होण्डा शोरूम का पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया शुभारंभ

रोजगार और व्यापार बढ़ेगा तो क्षेत्र स्वतः आगे बढ़ेगा: राधेश्याम सिंह पूर्व राज्य मंत्री 

इस्लाम के.अंसारी के नेतृत्व में ऑटोमोबाइल क्षेत्र मिलेगी नई रफ्तार: उदय नारायण गुप्ता

समउर बाजार, कुशीनगर।

फाजिलनगर रोड स्थित समउर बाजार में इंडियन ऑटोमोबाइल्स डीलर (होण्डा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि.) के अत्याधुनिक ‘इंडियन होण्डा’ शोरूम का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह, पूर्व राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कुशीनगर जैसे उभरते क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनियों का आगमन विकास का स्पष्ट संकेत है। जब स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार बढ़ेगा तो क्षेत्र स्वतः प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से उद्यमिता अपनाने का आह्वान करते हुए शोरूम संचालक को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने की शुभकामनाएँ दीं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता ने कहा कि इस्लाम के. अंसारी के नेतृत्व में ऑटोमोबाइल क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

अपने संबोधन में पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि समउर बाजार में होंडा मोटरसाइकिल एजेंजी के खुल जाने से इस क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।

इस प्रतिष्ठान के संचालक प्रमुख उद्यमी इस्लाम के.अंसारी हैं, जो पहले से ही ऑटोमोबाइल व परिवहन क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में संचालित इंडियन ऑटो सेल्स (डीलर,टीवीएस मोटर्स), मीरा ऑटो सेल्स (डीलर, खालसा ई-रिक्शा) तथा मीरा मोटर्स (होण्डा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर) ग्राहकों को दोपहिया व ई-रिक्शा वाहनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही ‘अंसारी रोड लाइन्स’ के माध्यम से माल परिवहन एवं लॉजिस्टिक सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को सुविधा मिल रही है।

उक्त अवसर पर इस्लाम अंसारी ने बताया कि होंडा प्रत्येक मोटरसाइकिल की खरीद पर एक महीने तक पांच हजार रूपए की छूट दी जाएगी।

उद्घाटन समारोह में अवधनाथ ठकुराई पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मधुरश्याम राय पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद आज़म अंसारी जिला अध्यक्ष,सपा लोहिया वाहिनी,खेतान होंडा,पडरौना के मैनेजर विनय जायसवाल और इंद्रजीत कुमार ने भी अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त कार्यक्रम में अब्दुल मन्नान प्रधान, आलमगीर खान,राजू पटेल,डॉ.परवेज आलम,महफूज आलम पूर्व मुखिया,रामेश्वर मिश्रा,यूसुफ अंसारी, तनवीर अंसारी युवा नेता,सद्दाम हुसैन, आकिब हुसैन,ई. अहमद रज़ा सम्शी, विजय यादव,प्रेमचन्द्र यादव,अलमबीर खान, राजेश सिंह,डॉ. सहबाज खान,दानिश आलम,मुस्तफा अंसारी, फिरोज अंसारी, सलमान अंसारी,मोईन अंसारी,अदनान अंसारी, मोहम्मद आरिफ,मंजूर अंसारी,आफताब आलम अंसारी,निसार अहमद,मोहम्मद मुर्तुजा अंसारी,डॉ.हैदर अंसारी, मनौवर अंसारी,अब्बास अंसारी,मंसूर अंसारी, तौफीक अंसारी, अरमान,अरबाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में इंडियन होण्डा परिवार के समस्त सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही समउर बाजार में विकास, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं की नई उम्मीद जगी है।

आफताब आलम अंसारी एडिटर इन चीफ न्यूज सेतु